गौरव सिंघल, देवबंद। थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वादी रिजवान पुत्र इस्लाम ने अभियुक्त मुशीर पुत्र आलमगीर आदि पर उसके घर में घुसकर उसके के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। प्रभारी निरीक्षक सन्दीप बालियान ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त मुशीर पुत्र आलमगीर को नूरपुर फाटक से सरायपीरजादगान वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया है।
हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
byHavlesh Kumar Patel
-
0
