अग्रवाल सभा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई, 80 मेधावी छात्र- छात्राओं को सर्टिफिकेट, स्मृति चिन्ह व स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया

गौरव सिंघल, देवबंद। अग्रवाल सभा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती बडे ही धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के पश्चिम क्षेत्र प्रभारी अनुपम गुप्ता ने फीता काटकर एवं विशिष्ट अतिथि शिवालिक बैंक के प्रबंधक गौरव मित्तल ने नारियल तोड़कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनुपम गुप्ता ने कहा कि जिस समाज के बच्चें पढ़े-लिखे, संस्कारी एवं अपने बड़ों के पदचिन्हों पर चलने वाले होते हैं वह समाज हमेशा आगे रहता है और समस्त कठिनाइयों का बहुत ही हौंसले के साथ मुकाबला कर सफलता प्राप्त करता है। कार्यक्रम का ध्वजारोहण प्रतीक अग्रवाल ने किया। दीप प्रज्वलन राघव दास ने, माल्यार्पण दीपक गुप्ता ने किया। महाराज जी की आरती वीना गोयल, अंजू गर्ग, राधिका गर्ग, मानसी सिंघल, हिमानी सिंघल,  मीनाक्षी गोयल ने संयुक्त रूप से कराई। अग्रवाल सभा द्वारा समाजसेवी वीरेंद्र गोयल एवं अनुराग सिंघल को अभिनंदन पत्र, अंग वस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट में खुशी, गौरी सिंघल, उत्कर्ष बंसल, यशिका अग्रवाल, वैष्णवी, हाई स्कूल की पूर्वी अग्रवाल, स्वास्ती बंसल, वत्सल गर्ग, आर्यन सिंघल, देव गुप्ता एवं यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के गुंजन गोयल, चेतना सिंघल और हाई स्कूल के अवनी गोयल, रुद्रा, प्रियांशी अग्रवाल, नंदी गोयल, उपलक्ष सहित करीब 80 मेधावी छात्रों को सर्टिफिकेट, स्मृति चिन्ह एवं स्कॉलरशिप देकर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व अग्रवाल सभा के अध्यक्ष डॉ सुधीर गुप्ता, सचिव राज किशोर गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक दीपक राज सिंघल, पंकज अग्रवाल, डॉक्टर विजेंद्र गोयल, अनिल कंसल, विपिन राजगर्ग, सुधीर गर्ग, अरविंद गुप्ता, अमित गोयल, राजकुमार रस्तौगी, राधेश्याम गर्ग, रविकांत गोयल, अवनीश गर्ग, अनुज अग्रवाल राहुल गर्ग आदि ने अतिथियों का अंग वस्त्र,  स्मृति चिन्ह, माला भेंटकर, बैंज लगाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता वरिष्ठ आढती प्रदीप बंसल ने एवं संचालन सभा के संस्थापक सदस्य कार्यक्रम संयोजक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post