नशा तस्कर अवैध चरस के साथ गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस ने आज  चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त मौहम्मद अमजद पुत्र वाजिद अली निवासी हरिजन कालोनी गली न0-05 कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को गंगा यमुना शुद्ध वैष्णो ढाबा से आगे जंगल ग्राम भटपुरा खेतो की तरफ रास्ते से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post