गौरव सिंघल, सहारनपुर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा अत्याधुनिक ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से कांवड़ मार्गों पर लगातार निगरानी की जा रही है। जनपद के थाना सरसावा क्षेत्रान्तर्गत अम्बाला रोड, सरसावा कट, हरियाणा बोर्डर पर कांवड़ मार्ग पर ड्रोन कैमरों से संपूर्ण मार्ग की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। मार्ग पर आने-जाने वाले व्यक्तियों, वाहनों तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस बल को अलर्ट कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
अत्याधुनिक ड्रोन सर्विलांस से कांवड़ मार्गों पर लगातार की जा रही निगरानी
byHavlesh Kumar Patel
-
0
