शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपद में कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शिव भक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया।
जनपद के दोनो आला अधिकारियों ने जनपदीय पुलिस लाइन से हेलिकॉप्टर में प्रस्थान किया तथा जनपद की सीमाओं में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिव भक्त श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कांवड़ियों का स्वागत हेलिकॉप्टर से फूल बरसाकर किया। उनके द्वारा पुलिस लाइन, भूराहेडी, पुरकाजी, छपार,अलकन्दा, रामपुर तिराहा, बागोवाली, शिव चौक, मिनाक्षी चौक, वहलना चौक, बेगराजपुर, मन्सूरपुर, खतौली पर हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए गए। पुष्प वर्षा होते देख कावंड यात्रियों द्वारा भाव विभोर होकर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे लगाये गये।
