शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्यों की ओर जा रहे शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर जनपद के शिव चौक पर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से शिव चौक पर चक्कर लगा कर जनपद में कावड़ श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कावड़ मार्गों व सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यातायात व्यवस्थाओं को भी परखा।
इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उधमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे ।
