डीएम उमेश मिश्री व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक से मीनाक्षी chauk तक कांवड़ मार्ग व कांवड कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया, श्रद्धालुओ से किया संवाद

 

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने तथा शिवभक्त कांवड़ियों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक भ्रमण कर कांवड़ मार्ग की सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान जनपद के दोना आला अधिकारियों ने कांवड़ कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा यात्रा के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं से शिवभक्त श्रद्धालु संतुष्ट एवं प्रसन्न नजर आ रहे हैं और श्रद्धालुओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में जयकारे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा, सुविधा एवं सेवा व्यवस्थाओं की भी शिवभक्त कांवडियों द्वारा सराहना की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-केंद्रित बनाने के लिए लगातार स्थलीय निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग पर पुलिस द्वारा कई थानो पर कांवड शिविर बनाये गये है, स्थापित शिविरों में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं उपलब्ध करायी जा रही है, ताकि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post