गौरव सिंघल, देवबंद। नगर के मोहल्ला कोहला बस्ती में छत पर एक्सरसाइज कर रहा किशोर अयान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी बबलू का बेटा अयान छत पर एक्सरसाइज कर रहा था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। लेकिन नाजुक हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। नगर के लोगों ने रिहायशी इलाके में छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग विद्युत विभाग से की है।
