गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिला टीबी अस्पताल में 100 दिनों के दौरान 66,864 लोगों की टीबी की जांच की गई। जिनमें से करीब 4853 लोगों में टीबी पाई गई। जबकि उनमें टीबी के लक्षण नहीं दिख रहे थे। जिला क्षयरोग अधिकारी डा. सर्वेश सिंह ने बताया कि संक्रमित रोगियों का एक से डेढ़ साल तक इलाज चलेगा और ऐसे रोगियों को पोषण के लिए प्रतिमाह एक हजार रूपए मिलेंगे। सभी रोगियों का उपचार शुरू कर दिया गया है। डा. सर्वेश सिंह ने बताया कि आमतौर पर टीबी में फेफड़े संक्रमित होते हैं जबकि जांच में 1764 टीबी के ऐसे रोगी पाए गए जिनमें टीबी हड्डी, पेट, आंत, दिमाक, गुप्तांग, बच्चेदानी में पाई गई जबकि 3089 टीबी के रोगियों में फेफड़े संक्रमित मिले।
बिना लक्षणों वाले करीब 4853 लोगों में निकली टीबी
byHavlesh Kumar Patel
-
0