कावड़ यात्रा के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर।आगामी श्रावण माह के पवित्र कावड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आज विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका, जिला पंचायत राज अधिकारी,ए एमओ पंचायत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, खण्ड विकास अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी गणों को निर्देशित करते हुए कहा कि  कावड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना,  और देश के कोने-कोने से जनपद मुजफ्फरनगर में आने वाले कावड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण कावड़ मार्ग को विभिन्न जोन और सेक्टरों में विभाजित कर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाए। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी: पूरे कावड़ यात्रा मार्ग पर तथा प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से २४ घंटे पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा के मुख्य दिनों में भारी वाहनों और सामान्य यातायात के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा, जिसकी सूचना समय रहते आम जनता को दे दी जाएगी ताकि स्थानीय नागरिकों को असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कावड़ मार्गों पर स्थित सभी गड्ढों को समय सीमा के भीतर भरा जाए तथा अबैध कटो को बंद कराया जाए। सभी सीसीटीवी कैमरे व हाई-मास्क लाइटे  संचालित रहे। उन्होंने मुख्य मार्ग के साथ-साथ नहर की पटरी वाले कावड़ मार्ग की सफाई और मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने  के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को  काबड़ यात्रा मार्ग पर झूलते हुए तारों को ऊंचा करने, जर्जर पोल बदलने और ट्रांसफार्मरों को प्लास्टिक से बैरीकेडिंग करने चिन्हित शिविरों में लगे विधुत प्वाइंटो को चेक करने के निर्देश दिए,  साथ ही, पूरे मार्ग पर हाई-मास्ट लाइटों और स्ट्रीट लाइटों की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि रात के समय पर्याप्त रोशनी रहे।

जनपद में  आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कावड़ मार्ग पर  पर २४ घंटे क्रियाशील चिकित्सा शिविर स्थापित किए जाएं इन शिविरों में जीवन रक्षक दवाएं, ओआरएस के पैकेट और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। आपातकालीन स्थिति के लिए एम्बुलेंस सेवाओं को 'अलर्ट मोड' पर रखा जाएगा। डीएफओ को निर्देश दिए कि काबड़ मार्ग पर सड़क के किनारे आने वाले पेड़ो की टैनियों  की छंटाई करायी जाए, इस सम्बन्ध में अपने स्टाफ के एक बैठक कर लें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी अधीशासी अधिकारी, नगर पालिका, खण्ड विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में खाबड़ रास्तों की दोनों तरफ झाड़ियां की सफाई कराना सुनिश्चित करें।  उन्होंने नगर पालिका और पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि कावड़ यात्रा मार्ग पर हर दिन सफाई अभियान चलाया जाए। बड़ी संख्या में अस्थायी और मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी, जिनकी निरंतर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश जिला पंचायतराज,अधिकारी,अधीशासी अधिकारी नगरपालिका, खण्ड विकास अधिकारी  को दिए। उन्होंने खाद्य विभाग को निर्देश दिए खाबड़ मार्ग पर आने वाले सभी खाद्य पदार्थो का दुकान, ढ़ाबाओ आदि को चेक करने हेतु टीम प्रतिदिन क्रियाशील रहे । किसी सतर पर खाद्य पदार्थो में खराब खाना तथा मिलावट न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए ।तथा उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थो की बिक्री करने वालों का प्रमाण पत्र को भी चेक करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि  कावड़ यात्रा को एक उत्सव के रूप में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं । उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए काबड़ यात्रा में पुरी  जुममेदारी के साथ। सम्पन्न कराएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि काबड़ यात्रा में चिकित्सा सुविधा हेतु सभी सीएचसी व पीएचसी पर तथा चयनित स्थानों पर स्वास्थ्य टीम मोबाइल टीम, टू व्हीलर टीम  सक्रिय रहे। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए निर्देश अपने-अपने दायित्वों का सही तरह से निर्वहन कर कावड़ यात्रा को सकुशल  संपन्न कराएं।  उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे हमेशा की तरह इस वर्ष भी सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और अनुशासन बनाए रखते हुए इस पावन यात्रा को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह, विकास प्राधिकरण सचिव, एस पी सिटी, एस पी यातायात, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, उप जिलाधिकारी जानसठ, तहसीलदार सदर , एनएचएआई मेरठ, रुड़की बागप सहित सभी पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post