सहारनपुर क्लॉथ मर्केन्टाईल एसोएिसएशन का शपथ ग्रहण एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित, रमेश अरोडा अध्यक्ष, द्वारका नाथ बजाज महामंत्री निर्वाचित

गौरव सिंघल, सहारनपुर। सहारनपुर क्लॉथ मर्केन्टाईल एसोएिसएशन रजि. सहारनपुर का शपथ ग्रहण एवं अभिनन्दन समारोह  श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर नुमाईश कैम्प में बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर, विशिष्ट अतिथि डा.अजय सिंह महापौर एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रवज्जलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। शीतल टण्डन द्वारा ईश वंदना कराकर विधिवत रूप से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इस अवसर पर सहारनपुर क्लॉथ मर्केन्टाईल एसोएिसएशन के 18 वर्षों से लगातार अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे रमेश अरोडा ने बताया कि सहारनपुर क्लॉथ मर्केन्टाईल एसोएिसएशन कम्पनी के रूप में भी काम कर रही है। जिसके चार डायरेक्टर है किशन किशोर मानकटला, अनिल छाबडा, पंकज धमीजा और रमेश अरोडा। इन्हीं के द्वारा जो प्रोजेक्ट नई मार्किट बनाने का शुरू किया गया है, समस्त अधिकार डायरेक्टर्स के पास हैं।  समीक्षा कमेटी के सदस्य विजय मोंगा, त्रिलाक चावला, किशन लाल बजाज, देवेन्द्र नारंग, सुरेश छाबडा, किशन किशोर मानकटला, हरीश खुंगर, अनिल छाबडा, पंकज धमीजा, अनुराग मलिक, स.अरविन्दर सिंह चावला है। अतिथि व्यापारी नेता शीतल टण्डन द्वारा शपथ ग्रहण करायी गयी। जिसमें अध्यक्ष पद पर रमेश अरोडा, महामंत्री पद पर द्वारका नाथ बजाज, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील धमीजा निर्वाचित घोषित किये गये। गुलशन भण्डारी उपाध्यक्ष, संयम सेठ उपसचिव, शिवम सेठी को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। आर्बिटेटर  महेन्द्र पाल चावला, मुकेश मानकटला, पुनीत शाह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। सदस्य कार्यकारिणी के रूप में रमेश अरोडा डोडा, प्रदीप नागपाल, प्रेम अरोडा, राजीव भारती, नीरज गोयल, स.जितेन्द्र सिंह नरूला, राजीव डंग, हर्षित राठी, अर्जुन ललित  को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। 

मुख्य अतिथि विधायक राजीव गुम्बर द्वारा राज्यकर विभाग से अमित पाठक, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक), राजीव कुमार शाक्य आयुक्त खण्ड-4, राज्यकर विभाग, सहारनपुर को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि महापौर डा.अजय सिंह द्वारा अरूणेश यादव राज्यकर विभाग खण्ड-1, राजेश कुमार अरोडा पंजाब नेशनल बैंक, नेहा मोंगा प्रबन्धक इंडियन ओवरसीज बैंक को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संयुक्त रूप से सीए संजय ढींगरा, गौरव बेदी, स.मनमीत सिंह बजाज आर्किटेक्ट को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा को भी उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में पंजाबी वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष नीरज अरोडा द्वारा अध्यक्ष रमेश अरोडा का सम्मान किया गया। सहारनपुर क्लॉथ मर्केन्टाईल एसोएिसएशन के अधिक संख्या में सामान्य सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें हमारे अनुरोध पर रायवाला मार्किट के अध्यक्ष, महामंत्री व पूर्व अध्यक्ष गुलशन धींगडा व राजकुमार जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post