एडीआरएफ के तत्वाधान में नेहरू इण्‍टर कालेज में आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण आयोजित

गौरव सिंघल, सहारनपुर। पूर्व मानसून तैनाती (Pre-Monsoon Deployment) के अंतर्गत 8 वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 8 (N) टीम द्वारा जनजागरूकता एवं सामुदायिक क्षमता निर्माण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नेेेहरू इण्‍टर कालेज कलसिया में उप निरीक्षक बनवारीलाल के नेतृत्व में NDRF टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार विषय पर एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, प्रभावी एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया हेतु आवश्यक कौशल प्रदान करना था। 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रक्तस्राव नियंत्रण, स्प्लिंटिंग, सीपीआर, श्वासनली अवरोध से निपटने की तकनीक, आपातकालीन एवं गैर-आपातकालीन निकासी की विधियाँ, बाढ़ के दौरान उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी उपकरण तैयार करने की प्रक्रिया तथा सर्पदशं, आकाशीय बिजली, आंधी तूूूूफान , डूबने व अन्‍य विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, NDRF टीम द्वारा सभी तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post