सरकारी जमीन पर संचालित अवैध मदरसे, मस्जिद, मजार पर दर्ज किए गए 11 मुकदमें, 6 को नोटिस जारी

गौरव सिंघल, देवबंद। तहसीलदार द्वारा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अवैध मस्जिद, मदरसा, मजार संबंधी धारा 67 के अंतर्गत 06 वाद दर्ज किए गए है। यह 06 वाद संपत्ति को हानि पहुंचाने, दुर्विनियोजन एवं संपत्ति पर अवैध कब्जा करने संबंधी है। इसी के साथ पी पी एक्ट में कार्यवाही हेतु 03, एडीएम कोर्ट में विचाराधीन 01 तथा तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन 01 कुल 11 प्रकरणों में नोटिस जारी किए गए है। 13 जुलाई तक नोटिस का जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। 

तहसीलदार ने बताया कि धारा 67 के अंतर्गत अक्सा मस्जिद ग्राम सोहनचिडा, मुतवल्ली एहसान पुत्र यामीन, निवासी ग्राम सोहनचिडा, रिजवान प्रबंधक मदीना मस्जिद पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम पण्डौली, तौसीफ प्रबंधक मदरसा दारुस्सलाम पुत्र हसमत निवासी ग्राम छलौली, मदरसा मुतवल्ली मुर्तजा पुत्र जरीफ निवासी ग्राम अंबेहटा शेखा मस्जिद द्वारा हाफिज गुलबहार मुतवल्ली पुत्र यूनुस निवासी ग्राम पहाड़पुर, मस्जिद मुतवल्ली मोहत्सीम पुत्र निसार निवासी ग्राम अंबेहटा शेखा को नोटिस जारी किए गए है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post