शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता द्वारा निराश्रित गौ आश्रय स्थल रोहना कला विकासखंड चरथावल एवं अस्थाई गौ आश्रय स्थल रामपुर तिराहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रोहना कला गौ आश्रय स्थल पर पायी गयी कमियो के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत अधिकारी रोहाना को निर्देशित किया गया तथा गौ आश्रय स्थल पर कीचड़ के दृष्टिगत शेड के आसपास आवश्यक खडंजा लगाए जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि भरण पोषण व्यवस्थाएं समुचित पाई गई।उन्होंने स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि सोनू कुमार को अतिरिक्त केयरटेकर की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिए गए तथा प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी डॉ सुनील कपूर को नियमित भ्रमण कर अभिलेख पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि रामपुर तिराहा पर 70 तथा रोहना कला पर 134 गोवंश संरक्षित हैं जिनका स्वास्थ्य सही पाया गया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने निराश्रित गौ आश्रय स्थल रोहना कला व रामपुर तिराहा का निरीक्षण किया
byHavlesh Kumar Patel
-
0
