एक नशा तस्कर गिरफ्तार, अवैध चरस भी बरामद

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में  गश्त व चैकिंग के दौरान थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक नशा तस्कर अभियुक्त अमित उर्फ मोल्ला पुत्र नेताराम को डाडल उर्फ मोहम्मपुर झाझरा से नौगावा को जाने वाली रजाहे की पटरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित उर्फ मोला के कब्जे 158 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post