शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत कुल लक्ष्य के सापेक्ष कम लोन स्वीकृति पर नाराजगी जताई । उन्होंने एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक आदि बैंकों द्वारा लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त किया गया। बैठक में कई शाखा प्रबंधक को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए चेताया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी शाखा प्रबन्धकों को कल तक सभी लंबित केसेज वितरित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी बैंको को निर्देश दिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। समीक्षा बैठक में उपायुक्त उद्योग जैस्मीन फौजदार, सहायक आयुक्त उद्योग प्रीति त्यागी, सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सहित सभी जिला समन्वयक रहे।
