शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र जैस्मीन फौजदार ने बताया है कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जनपद हेतु ट्रेड-बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई एवं धोबी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जनपद के अन्तर्गत परम्परिक कारीगर ट्रेड-बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई एवं धोबी के आजीविका के साधनो का सुद्धढ़ीकरण करते हुए उनके जीवन को उन्नत किया जाना है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत ऐसे सभी आवेदक पात्र होंगे जो जनपद के स्थायी निवासी तथा बालिक हो, आवेदक को पारम्परिक कारीगरी ट्रेड-बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई एवं धोबी के व्यवसाय से जुडा होना चाहिये। उन्होंने बताया कि कौशल वृद्धि के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षणर्थियों का चयन शासन द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जायेगा।
उपायुक्त जैस्मीन फौजदार ने बताया कि योजनान्तर्गत पात्रता हेतु जाति एक मात्र आधार नही होगा। लाभ प्राप्त करने हेतु ऐसे व्यक्ति भी पात्र होगे, जो परम्परागत कारीगरी करने वाली जाति से भिन्न हो। उन्होंने बताया कि ऐसे आवेदकों को परम्परागत कारीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रुप में ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका, नगर निगम के सम्बन्धित वार्ड के सदस्य द्वारा निर्गत किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति अपना आवेदन पत्र https://diupmsme.upsdc.gov.in पर 16 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन कर सकते है। उन्होंने बताया कि योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु उपायुक्त उद्योग, उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।