गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने रंगदारी के मुकदमें में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त नीरज गुजराल उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। वादी पंकज अरोड़ा पुत्र गुलशन राय की तहरीर पर अभियुक्त नीरज गुजराल उर्फ मोनू पुत्र अश्वनी गुजराल द्वारा वादी के विरूद्ध हत्या का फर्जी मुकदमा लिखाने के नाम पर वादी से 05 लाख रूपये की रंगदारी मांगने व 72 हजार लेकर डकारने की सूचना 9 जुलाई को थाना कोतवाली नगर दर्ज करायी थी।
आज मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित नीरज गुजराल उर्फ मोनू पुत्र अश्वनी गुंजराल को खुमरान पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
