शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बी.फार्मा छात्रों ने इस वर्ष डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा घोषित तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणामों में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। हिमांशी पाल ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, इकरा खातून ने 80.35 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और साक्षी रानी ने 78.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. गिरेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि आज यह उल्लेखनीय उपलब्धि केवल अंकों का परिणाम नहीं है, बल्कि छात्रों की निरंतर मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और अटूट समर्पण का जीवंत प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहते हैं और हर चुनौती को सीखने के अवसर के रूप में स्वीकार करते हैं, तब सफलता केवल संभावित नहीं रहती वह सुनिश्चित हो जाती है।डॉ. गिरेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि में विशेष रूप से डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रामदत्त शर्मा, साबिया परवीन, टिंकू कुमार, लोकेश कुमार, ज्योति जैन, अवि दुबे, आरती चोपड़ा, मुस्सयब खान, तरन्नुम फातिमा, शिवम् त्यागी, आर्याव्रत, उज्जवल, शैली, शीखा राठी, सलमान, शशीभूषण, भूदेव, रामसिंह, सुशील, विकास कुमार, अरशद एवं संजय कुमार सहित अन्य कई शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।