द दून वैली पब्लिक स्कूल की कमिश्नरी टॉपर नंदनी कुशवाहा ने काउंसलिंग सत्र आयोजित किया

गौरव सिंघल, देवबंद। द दून वैली पब्लिक स्कूल की कमिश्नरी टॉपर नंदनी कुशवाहा द्वारा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों हेतु एक प्रेरणादायी काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक एवं शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए द दून वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष काउंसलिंग एवं प्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का आरंभ सुश्री नंदनी कुशवाहा को तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा नंदिनी कुशवाह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन, निरंतर मेहनत तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। नंदिनी कुशवाह ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, स्पष्ट लक्ष्य, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से घबराने के बजाय योजनाबद्ध तैयारी करने, अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने तथा असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को आवश्यकता पड़ने पर अपने अभिभावकों, शिक्षकों एवं काउंसलर से खुलकर संवाद करने की सलाह दी।
विद्यालय के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी सत्र विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने, सही दिशा देने और उन्हें अपने लक्ष्यों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें अपनी पूर्व छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व है। विद्यालय की प्रधानाचार्या  सीमा शर्मा ने नंदिनी कुशवाह की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय की पूर्व छात्राओं की सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के मार्गदर्शन सत्र विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें अपने भविष्य के प्रति अधिक जागरूक और लक्ष्य केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय परिवार ने नंदिनी कुशवाह का आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post