समस्त बोर्डो से मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों में दिनांक 10 जुलाई का अवकाश घोषित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी  द्वारा जनपद  में विगत दो दिनों से लगातार हो रही बरसात में सडको एवं विद्यालय परिसर में जल भराव की स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं को विद्यालय जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। इस कारण जनपद में संचालित कक्षा नर्सरी से 12 तक समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, राजकीय एवं अन्य समस्त बोर्डो से मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों में 10 जुलाई का अवकाश घोषित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post