शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सभी अधिशासी अधिकारी खंड विकास अधिकारी गौशाला हेतु नामित जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जनपद की 24 गौशालाओं का भ्रमण कर अतिवृष्टि की स्थिति का आकलन किया गया। सभी गौशालाओं में स्थिति सामान्य पाई गई।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रोहना कला की गौशाला में आंशिक कीचड़ पाया गया, इस पर संबंधित सचिव को दूरभाष पर गौशाला से जल निकासी हेतु आवश्यक उपाय करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी गौशालाओं पर भरण पोषण हेतु पर्याप्त व्यवस्थाएं पाई गई पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गोवंश का स्वास्थ्य भी परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सा कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि किसी गौशाला में जल का भराव होने से गोवंश को प्रभावित होने की संभावना हो, तो उन्हें दूसरी गौशाला में स्थानांतरित कर दिया जाए।
