गौरव सिंघल, नकुड। थाना पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुठभेड, हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर, घटना में प्रयुक्त एक चाकू, घटना से सम्बन्धित कान का एक कुण्डल (पीली धातु) व एक मोटर साइकिल बरामद की है।
आज प्रभारी निरीक्षक नकुड़ व स्वाट टीम प्रभारी द्वारा मय टीम के अम्बेहटापीर गंगोह बाईपास पर ग्राम अम्बेहटी के सामने गश्त करते हुए पहुंचे तो एक व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल को स्टार्ट किये हुए खडा था, जो पुलिस को सामने से आते देख ग्राम अम्बेहटा के सामने जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर मोटर साइकिल को तेजी से चलाकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करता हुआ भागने लगा। करीब 100 मीटर आगे जाकर उसकी मोटर साइकिल तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर फिसलने से गिर गई, शातिर बदमाश पोपलर की बाड में घुस गया। पुलिस टीम को अपना पीछा करते देख बदमाश ने पुलिस टीम पर पुनः फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग में भाग रहे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायलावस्था में मौके से गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश की पहचान सलमान पुत्र सुलेमान निवासी मौहल्ला गाडान कस्बा अम्बेहटापीर के रूप में हुई है।
