गौरव सिंघल, गंगोह। थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस बरामद कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 15 मई को वादी आसरीन पुत्र मतलूब निवासी ग्राम धौलापडा थाना गंगोह की तहरीर पर अभियुक्त नदीम पुत्र बाबू, नावेद पुत्र बाबू निवासी मौ0 गाडान अम्बेहटा पीर कस्बा व थाना नकुड, शेखर पुत्र तरसपाल निवासी ग्राम ढायकी थाना नकुड़, मुस्तकीम पुत्र मकबूल व तन्नी पुत्र नामालूम निवासीगण मौ.गाडान अम्बेहटा पीर कस्बा व थाना नकुड के खिलाफ वादी के साथ गाली-गलौच करने तथा एक राय होकर अपने हाथों मे लिये हथियारों से वादी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करने के संबंध में थाना गंगोह पर मुकदमा पंजीकृत कराया था।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमें मे वांछित दो आरोपियों तन्नी उर्फ साबेज पुत्र खालिद व सरफराज पुत्र अहसान को सहारनपुर रोड निर्माणाधीन हाईवे के नीचे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो नाजायज तमंचे 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर लिये। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि विगत् 1 मई को कस्बा गंगोह मे बुड्डाखेडा रोड पशु पैठ मे भैंस खरीदने गये थे जिस भैंस का सौदा तन्नी उर्फ साबेज कर रहा था उसी भैंस का सौदा आसरीन कर रहा था। भैंस खरीदने की सौदेबाजी को लेकर विवाद हो गया था इसी बात को लेकर हमने व हमारे साथियों ने अपने हाथों मे लिये तमन्चों से आसरीन को जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया है।
