शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर आज भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल के तत्वाधान मंे जीपीओ में 5 पिक्चर पोस्टकार्ड रंगों का त्यौहार होली के विशेष सेट की सार्वजनिक प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चीफ पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार, बतौर विशिष्ट अतिथि पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय तथा निदेशक डाक सेवाएं डॉ. आनंद कुमार सिंह मंचासीन रहे।
इस अवसर पर होली के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्व को दर्शाते हुए 5 थीम होलिका दहन, फूलों वाली होली, लठ्ठमार होली, हुरंगा होली एवं रंगभरी एकादशी पर आकर्षक पिक्चर पोस्टकार्ड के सेट की सार्वजनिक प्रस्तुति की गयी। इन पोस्टकार्डों में प्रदेश के रंगों के उत्सव की झलक, भारतीय संस्कृति की विविधता एवं पारंपरिक लोक-जीवन की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की गई।
