शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बी0बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा तथा सभी विद्यार्थी अच्छे अंको से उर्त्तीण हुए। बी0बी0ए0 मे विराट चौहान ने सबसे अधिक 80.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। पलक मित्तल नेे 79.20 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा राधा पुंडीर ने 77.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
श्री राम समूह के चेयरमेन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ ने बीबीए के सभी विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है तथा कॉलेज का नाम रोशन कर रहे है। उन्होनें सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगे भी अपने जीवन में इसी प्रकार की सफलतायें अर्जित करते हुये अपने कॉलेज और अपने माता पिता का नाम रोशन करते रहना चाहिये। महाविद्यालय उपप्राचार्य डॉ0 सौरभ मित्तल ने कहा कि किसी भी विभाग में विद्यार्थियों की सफलता एवं उज्जवल भविष्य अध्यापकों पर निर्भर करता है। व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डा0 विवेक कुमार त्यागी ने विभाग के सभी अध्यापकों की मेहनत से पिरोये हुये परीक्षाफल को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में पिछले सालों से भी ज्यादा सेमिनार तथा विशेषज्ञों के आयोजन का फल आज हमारे छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होनें विद्यार्थियों से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने में बेहतर मैनेजर के गुण विकसित कर भविष्य में देश और समाज निर्माण में अपनी सेवाएँ प्रदान करेगें।श्री राम कॉलेज के बीबीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, विराट चौहान ने किया काॅलेज टाॅप
byHavlesh Kumar Patel
-
0
