शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। गत 17 मार्च 2024 को एसडी इंटर कालेज के बाहर गाड़ी में लाए बोर्ड की परीक्षा के लिए कापियां लाने वाले टीम के अध्यापक धर्मेंद्र कुमार व मुख्य अरक्षि चन्द्र प्रकाश यादव के बीच कहासुनी के बाद सरकारी हथियार से गोली मारकर अध्यापक धर्मेंद्र कुमार की हत्या के मामले में आरोपी head constable चंद्र प्रकाश यादव को उम्रकैद व एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई विशेष अदालत अनुसूचित जनजाति के पीठासीन अधिकारी सीताराम की कोर्ट में हुई अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता pervender kumar व विशेष अधिवक्ता narender sharma ने पैरवी की।
अभियोजन पक्ष की कहानी के अनुसार गत 17 मार्च 2024 को बोर्ड की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं लेकर बोर्ड की टीम पुलिस सुरक्षा मे एसडी इंटर कालेज अई थी देर रात होने पर कालेज का गेट बंद होने पर गेट के बाहर गाड़ी मे ही रुक गए वहां मे ही बेठे चन्द्र प्रकाश यादव ने अध्यापक धर्मेंद्र कुमार के साथ गली और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया विरोध करने पर आरोपी चन्द्र प्रकाश यादव ने सरकारी बंदूक से अध्यापक धर्मेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या करदी मरने वाला सरकारी स्कूल का अध्यापक था उसकी टीम के साथ ड्यूटी लगी थी घटना के सम्बंध में जितेन्द्र ने मामला दर्ज कराया था पुलिस ने धारा 302, 504 अई पी सी व दलित उत्पीड़न कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तभी से आरोपी जैल मे हे एम रहमान