श्री राम कॉलेज में खेल पोषण और आहार योजना विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय खेल पोषण और आहार योजना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य वक्ता धीरेन्द्र कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग वी0वी0 कॉलेज शामली और डा0 परमवीर सिंह एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय हरिद्वार तथा विशिष्ट अतिथियों में डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, डा अशोक कुमार, निदेशक श्रीराम कॉलेज, डा विनीत कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स श्रीराम कॉलेज, डा प्रमोद कुमार, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित करके किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि खेल पोषण (Sports Nutrition)   एथलीटों के लिए संतुलित आहार है, जो प्रदर्शन बढ़ाने, मांसपेशियों की रिकवरी और ऊर्जा को अनुकूलित करने के लिए कार्ब्स, प्रोटीन और सही हाइड्रेशन पर केंद्रित है। यह 50-60ः जटिल कार्ब्स, 15-20ः प्रोटीन, और स्वस्थ वसा का मिश्रण है। यह योजना प्रशिक्षण से पहले ऊर्जा, दौरान हाइड्रेशन और बाद में मरम्मत के लिए महत्वपूर्ण है। डा0 परमवीर सिंह ने खेलो में पोषण के बारे में बताते हुये कहा कि एथलीट के लिए पोषण महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह गतिविधि करने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। उनके द्वारा लिया गया भोजन उनकी ताकत, प्रशिक्षण, प्रदर्शन और रिकवरी पर प्रभाव डालता है। खेल पोषण के लिए न केवल भोजन का प्रकार महत्वपूर्ण है, बल्कि दिन भर में वे क्या खाते हैं, इसका समय भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
डा प्रेरणा मित्तल ने  कहा कि विभाग भविष्य मे भी इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित कराता रहे ताकि छात्र-छात्राओं को ज्ञानवर्धन में सहायता मिलती रहें। डा0 अशोक कुमार ने शारीरिक कहा कि खेलो में अच्छे प्रदर्शन के लिये खिलाडी को संतुलित आहार लेना जरूरी है। प्रमोद कुमार ने कहा कि सर्वाेत्तम प्रदर्शन सही मात्रा में खाद्य पदार्थ (प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट, वसा, फाइबर, आदि), तरल पदार्थ और पोषक तत्व प्रदान करके प्राप्त किया जाता है ताकि ऊर्जा को अधिकतम किया जा सके और खेल के बाद रिकवरी में सहायता मिल सके।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा मुख्य वक्ता धीरेन्द्र कुमार और डा अब्दुल अजीज खान, कार्यक्रम समन्वयक द्वारा डा0 परमवीर सिंह को बुके भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विश्वदीप कौशिक ने किया। इस अवसर पर देवेन्द्र चौधरी, प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, डा अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, तरूण, प्रशांत तथा विश्वदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post