गौरव सिंघल, सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा गांव बरसी तीतरों स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण किया गया। एसएसपी अभिनंदन सिंह आज थाना तीतरों क्षेत्र के गांव बरसी पहुंचे जहां उन्होंने गांव बरसी के प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षक करते हुए ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया,कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में थोडी सी लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग एवं प्रवेश/निकास व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु डायवर्जन/पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार निगरानी की जाए, महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं। इस मौके पर एसएसपी के साथ एसपी देहात सागर जैन, क्षेत्राधिकारी गंगोह अशोक कुमार सिसौदिया, थाना तीतरों प्रभारी भूपेंद्र कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत किया ग्राम बरसी तीतरो स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण
byHavlesh Kumar Patel
-
0
