शि.वा.ब्यूरो, खतौली। झारखंड महादेव देवालय परिसर स्थित नवनिर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में शुक्ल पक्ष की जया एकादशी के पावन पर्व पर खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा का संकीर्तन हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्योत्तमा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सचिव व पंड़ित छोटन लाल आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बाबा का अदभुत अलौकिक दरबार नव निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में सजाया गया, जिसमें मुख्य यजमान रमा जैन, वैभव जैन, अभय जैन व मोनिका जैन सपरिवार रहे। मुख्य यजमान ने परिवार सहित बाबा की ज्योत जगाई। संकीर्तन मे भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने नवनिर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर के निर्माण में वैभव जैन द्वारा दिए जा रहे योगदान को महत्वपूर्ण बताया। इसके लिए उनको तथा उनके परिवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधीर गोयल ने शॉल ओढ़ाकर तथा खाटू श्याम बाबा की फोटो देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान समिति ने कहा कि वैभव जैन और उनके परिवार का योगदान अनुकरणीय है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी थोड़ी है। उन्होंने कहा कि समाज और धार्मिक कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा अन्य लोगों के लिए प्रेरणा दायक है।
कार्यक्रम में भजन गायक सूफी नीशू, भावना रानी, खुशबू, राधा, सरिता योगी, ज्योति अरोरा, शिवानी, शशि भारद्वाज, ऐशवती, राहुल सागर, दीपक योगी, यश छाबड़ा व हर्ष गुप्ता के भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मोर छड़ी की जिम्मेदारी सुनील कुमार ने, जनरेटर की व्यवस्था राजेंद्र जनरेटर वालो ने, फूलों की व्यवस्था गुलशन फूल भण्डार वालो ने, संगीत नटराज ग्रुप ने, बाबा का अलौकिक दरबार आदेश भटनागर गाजियाबाद ने, लाइट एंड डेकोरेशन की व्यवस्था ग्रैंड इंपीरियल बैंकेट हॉल की चेयरमैन माया देवी एवं अन्नू पुंडीर ने सम्भाली।
मंच संचालन संजीव कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सुधीर गोयल, ओमप्रकाश सूरी, तरुण सूरी, संजीव अग्रवाल, भाजपा नेता मदन छाबड़ा, संदीप अग्रवाल, पंकज भटनागर, अनिल वर्मा, मनोज उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, प्रमोद अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल, अनुराग शास्त्री, यश छाबड़ा, योगेश वर्मा, अरुण वर्मा, सुनील कुमार, सीताराम, मनोज उपाध्याय, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, संजय भार्गव, सुनील बजाज, शंकर लाल, कमलेश मिश्रा, अमित शिवाच, शशि भारद्वाज, सरिता योगी, उपासना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, शशि उपाध्याय, मिथिलेश महेश्वरी, माया देवी, अन्नू पुंडीर, आरती देवी, मुनेश देवी व कमलेश आदि का सराहनीय सहयोग रहा।



