शि.वा.ब्यूरो, खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पमनावली में स्थित आवासीय वृद्धाश्रम पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से कुशलक्षेम भी पूछी। एसएसपी ने उनकी रहन-सहन, भोजन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस अवसर पर वृद्धाश्रम कमेटी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आश्रम प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि वृद्धजनों की देखभाल, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को उपहार भ्ी भेंट किए। इस दौरान वहां मौजूद वृद्धजनों द्वारा पुलिस प्रशासन की इस मानवीय एवं संवेदनशील पहल की सराहना की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव एवं संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं, उनकी सेवा एवं सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं में सदैव शामिल है। निरीक्षण के दौरान आश्रम प्रबंधन के पदाधिकारी व पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों सहित अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

