गौरव सिंघल, देवबंद। नगर के प्रमुख सामाजिक संगठन मानव कल्याण मंच के वरिष्ठ सदस्य विपिन त्यागी एडवोकेट को माँ श्री त्रिपुर बाला सुन्दरी देवी मेला चेयरमैन घोषित होने पर मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल के निवास शिवपुरी मंगलौर चौकी देवबंद पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद देवबंद के सभासद विपिन त्यागी एडवोकेट को अंग वस्त्र व पगड़ी पहनाकर व मेला कमेटी सदस्य कुलदीप सैनी को पटका पहनाकर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में विपिन त्यागी एडवोकेट ने स्वागत करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी का मेला भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभासद रविंद्र चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने मेला चेयरमैन व मेला कमेटी सदस्य को आगामी भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भेंट की। डिस्काउंट फार्मेसी के स्वामी रोहित अग्रवाल ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे दोनों युवा पदाधिकारी देवबंद नगर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास देशवाल, मंच महासचिव राजू सैनी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कश्यप, विनोद गर्ग, गिरीश गोयल, सुमित सैनी, बलबीर सैनी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया।
