शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकीय विश्व विद्यालय मोदीपुरम मेरठ की कुलाधिपति आनन्दी बेन पटेल ने आईसीएआर-आईवीआरआई बरेली के निदेशक व कुलपति डाॅ. त्रिवेणी दत्त गंगवार को तीन वर्ष के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकीय विश्व विद्यालय मोदीपुरम मेरठ कुलपति नियुक्त किया है। उक्त आदेश महामहिम राज्यपाल व कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल के विशेष कार्य अधिकारी डाॅ. सुधीर एम बोबडे ने जारी किये हैं।
डाॅ. त्रिवेणी दत्त गंगवार सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकीय विश्व विद्यालय के कुलपति नियुक्त
byHavlesh Kumar Patel
-
0
