हत्या के प्रयास के तीन वांछित गिरफ्तार

गौरव सिंघल, देवबंद। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस के मुताबिक 18 जनवरी को तल्हेडी खुर्द गांव निवासी राजबीर उर्फ छोटा ने तहरीर देकर गांव निवासी सुभाष और उसके बेटे मोनू और सोनू पर रंजिशन घर में घुसकर उसके और पत्नी के साथ मारपीट करने तथा बीच-बचाव को आए बेटे हर्ष पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलौर रोड पुलिस चौकी ने आज तीन आरोपियों को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post