एचपी ट्रेज़री सर्विस ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में अतिरिक्त निदेशक दीपक भारद्वाज का विदाई समारोह आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश ट्रेज़री सर्विस ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में विभाग के प्रतिष्ठित एवं कर्मठ अधिकारी अतिरिक्त निदेशक दीपक भारद्वाज के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अफसरों व कर्मचारियों ने  उनके उज्ज्वल सेवाकाल को स्मरण करते हुए भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की कामना की। 

उमा ठाकुर ने बताया कि अपने दीर्घकालीन सेवाकाल में दीपक भारद्वाज ने न केवल विभागीय कार्यों को कुशल नेतृत्व प्रदान किया, बल्कि अपने सरल स्वभाव, अनुशासन और कार्यनिष्ठा से वे अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बने। वित्तीय प्रशासन, पारदर्शिता और सेवा भावना के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post