गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व टीम ने अवैध खनन के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दो वाहनों को सीज करने का काम किया है। बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
आज चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पठेड चैक पोस्ट पर 02 वाहन ट्रक रजि0 नं0 UP 15-GT-5556 व ट्रक रजि0 सं0- UP15-CT 7422 पकड़े। उक्त ट्रकों के चालकों द्वारा उपरोक्त वाहनों मे बिना किसी खनिज परिपत्र के ओवरलोड खनन सामग्री भरकर परिवहन किया जा रहा था। दोनो वाहनों (ट्रकों) को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार, उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, हैड कांस्टेबिल मोहित शर्मा व संग्रह अमीन दिनेश सैनी शामिल रहे।
