पतंग उड़ाते समय युवक छत से नीचे गिरा, मौत

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में मधुबन विहार कॉलोनी नंबर चार में छत पर पतंग उड़ाते समय चेतन (18) नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चेतन अपने दोस्तों के साथ घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। बताया जा रहा है कि पतंग की डोर पीछे की ओर खींचते समय वह छत के किनारे तक पहुंच गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और दुकानदार मौके पर पहुंच गए। परिजन भी तुरंत वहां पहुंचे और घायल चेतन को जिला अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद चेतन को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि चेतन अपने परिवार में सबसे बड़ा था और उसका एक छोटा भाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post