महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने को हिंदू संघर्ष समिति ने अपना समर्थन दिया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिशन के अध्यक्ष सुभाष चैहान के साथ राजपूत समाज के काफी लोग ने अब से तीन महीने पहले वीर सिरोमनी महाराणा प्रताप की मूर्ति को शहर में लगाने के लिए स्थानीय विधायक व मंत्री कपिल देव अग्रवाल से भी मिले थे। कपिल देव अग्रवाल ने आश्वासन दिया था कि शहर के किसी मुख्य चैराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति अवश्य लगाई जाएगी, लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक महाराणा प्रताप जी की मूर्ति नहीं लगी है, जिससे सर्व समाज में आक्रोश है।

आज लगभग तीन दर्जन हिंदू संगठनों के समूह हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु के साथ कुछ अन्य दलों के लोग सुभाष चैहान के कार्यालय अग्रवाल मार्केट में पहुंचे और नरेंद्र पवार साधु ने इस अवसर पर कहा कि सुभाष चैहान जिस संगठन के जिला अध्यक्ष हैं, वह संगठन हिंदू संघर्ष समिति का सहयोगी संगठन है। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं थे, बल्कि वह सर्व समाज के महापुरुष हैं, इसलिए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण शहर के किसी मुख्य चैराहे पर जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े सभी संगठन राजपूत समाज के साथ है।

नरेंद्र पवार साधु ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण के लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा, उसमें हिंदू संघर्ष समिति से जुड़ा हर संगठन अपनी पूर्ण सहभागिता देगा। इस अवसर पर सुभाष चैहान, नरेंद्र पवार साधु, अरुण प्रताप सिंह, संजय वाल्मीकि, पवन पांचाल, वैभव यादव, विजेंद्र धीमान, विजय कुमार पाल, राजेंद्र धीमान व राजीव धीमान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post