प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के क्रिसमस उत्सव में आनंद, संगीत और संस्कारों का संगम दिखा

शि.वा.ब्यूरो, आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के एस्ट्रोडोम में प्रेम, शांति और उल्लास का संदेश देने वाला क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा अदिता अग्रवाल ने राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर दिये गये भाषण ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। क्रिसमस को मुख्य विषय बनाते हुए क्रिसमस डे पर भाषण के बाद विद्यार्थियों द्वारा नेटीविटी प्ले का मंचन किया गया, जिसने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने श्रवल जव जीम ॅवतसक नृत्य प्रस्तुति दी। विद्यालय के कॉयर द्वारा क्रिसमस कैरोल के साथ सांता क्लॉज का आगमन हुआ, जिसके साथ जिंगल बेल्स एवं मेरी क्रिसमस गीतों पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे स्कूल बैंड, सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग की  एकल नृत्य प्रस्तुतियाँ, समूह गायन, जूनियर व सीनियर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा आयोजित किए गए। साथ ही जिला योगासन में किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं उद्भव इंटरनेशनल ग्रुप डांस प्रतियोगिता ने दर्शकों की विशेष प्रशंसा प्राप्त की। विभिन्न उपलब्धियों के लिए तीन चरणों में प्रमाण पत्र वितरण किया गया, जिसमें प्रथम चरण में 48, द्वितीय चरण में 42 एवं तृतीय चरण में 40 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डाॅ.सुशील गुप्ता ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए आशीष प्रदान किया। उन्होंने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएंँ भी दीं। धन्यवाद ज्ञापन डिप्टी हेड गर्ल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post