जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चौ॰ चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिये

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल ने बताया कि 23 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से चौ॰ चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में समूचित निष्ठा एवं गरिमा के साथ राजकीय आई॰टी॰आई॰ मैदान, दिल्ली रोड, सहारनपुर में मनाया जायेगा। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में आत्मा योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि तकनीक पर विस्तृत रूप में चर्चा की जायेगी तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को दी जायेगी। 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के द्वारा जनपद में उच्चतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले एवं विशिष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जायेगा। ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ के अवसर पर जनपद में कृषि, गन्ना, उद्यान, पशुपालन, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं मत्स्य विभाग द्वारा 83 कृषकों को सम्मानित किया जायेगा।जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपद के समस्त कृषकों से अपील करते हुए कहा कि चौ॰ चरण सिंह के जन्म दिवस एवं जनपद स्तरीय किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी एवं किसान दिवस में 23 दिसम्बर 2025 को राजकीय आईटीआई मैदान में प्रतिभाग करने का कष्ट करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post