जीवन योगा स्टूडियों में मेडिटेशन डे पर ध्यान की कक्षा आयोजित

गौरव सिंघल, देवबंद। मेडिटेशन डे के अवसर पर आज जीवन योगा स्टूडियों में ध्यान (मेडिटेशन) की कक्षा का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद बच्चों की उपस्थिति सराहनीय रही। इस अवसर पर जीवन योगा फाउंडेशन के अध्यक्ष व योग शिक्षक विशाल पुंडीर ने बच्चों को ध्यान अभ्यास कराया। उन्होंने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित ध्यान से एकाग्रता, अनुशासन और मानसिक संतुलन विकसित होता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूर्ण श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। अंत में सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post