श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने मॉ शाकुम्भरी अंतरमहाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता पर कब्जा किया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने मॉ शाकुम्भरी अंतरमहाविद्यालय बास्केटबॉल(पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अंतरमहाविद्यालय बास्केटबॉल (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता आरके कॉलेज शामली में खेली गई थी, जिसमें मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के आरके कॉलेज, शामली, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन, जेवी जैन डिग्री कॉलेज सहारनपुर तथा श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। 

प्रतियोगिता के अंतिम एवं निर्णायक मैच में श्रीराम कॉलेज के बास्केटबॉल(पुरूष वर्ग) के अंतिम एवं निर्णायक मैच में श्रीराम कॉलेज की टीम अभय चौधरी, वैभव, नमन पाल, शोएब अली राणा ने जेवी जैन डिग्री कॉलेज की बास्केटबॉल (पुरूष) की टीम को हराकर अंतरमहाविद्यालय बास्केटबॉल(पुरूष वर्ग) का खिताब अपने नाम किया। उन्होने बताया कि यह पुरूष टीम मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुये अंतरविश्वविद्यालय बास्केटबॉल (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता में खेलेगी।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डाॅ. एससी कुलश्रेष्ठ ने खिलाडियों के महाविद्यालय आगमन पर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किये। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाडी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते है, इस प्रतियोगिता में भी इस महाविद्यालय के प्रतिभागियो ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल की। श्रीराम कॉलेज की प्रचार्य डाॅ. प्रेरणा मित्तल ने सभी विजयी खिलाडियों को उनकी जीत पर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के उपप्राचार्य डाॅ. सौरभ मित्तल, मानव संसाधन प्रबंधन पंकज कुमार, महाविद्यालय के प्रवक्ता डाॅ. अब्दुल अजीज खान, सन्दीप देशवाल, अमरदीप, तरूण तथा विश्वदीप कौशिक आदि ने विजयी टीम को शुभकामनायें एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post