किसान दिवस पर हिमालय पब्लिक स्कूल के बच्चों को करायी रोहाना शुगर मिल की विजिट

गौरव सिंघल, सहारनपुर। किसान दिवस के अवसर पर आज हिमालय पब्लिक स्कूल के बच्चों को रोहाना शुगर मिल का दौरा कराया गया। कराटे कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि इस मौके पर बच्चों को शुगर मिल के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को गन्ने के बारे में, चीनी के बारे में पूरी प्रक्रिया दिखाई गई कि कैसे हमारे किसानों के गन्ने को मिल में लाया जाता है, कैसे उसको ट्राली से उतारा जाता है, कैसे उसका रस बनाया जाता है, रस के बाद कैसे उसकी चीनी बनती है, कैसे उसकी  प्रक्रिया कंप्लीट होती है तब उसको बोरी में पैक करके आगे गोदाम में भेजा जाता है। कराटे कोच बसंत उपाध्याय ने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था, संस्कृति और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं। राष्ट्रीय किसान दिवस पर अन्नदाता के परिश्रम, समर्पण और योगदान को सलाम है। अपनी मेहनत और लगन से देश की मिट्टी को सींचने वाले, अन्नदाता किसान भाइयों बहनों को किसान दिवस की शुभकामनाएँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post