माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में आशीर्वाद भवन मे सावन मेला आयोजित

मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। धर्मकर्म एवं सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए माहेश्वरी समाज सदैव आगे रहता है उनकी उपस्थिति के कारण ही कार्यक्रम सफल होता है। महिलाओं मे काफी उत्साह एवं समाज के प्रति विशेष दायित्व बौद्ध दिखाई देता है। लोगों ने जमकर खरीददारी की वही स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।   आशीर्वाद भवन मे माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा रविवार को दिनभर सावन मेला आयोजित किया गया। जिसमें अन्य समाज की बहनों ने भी रेडिमेड राखी कपङे खाद्यान्न सौंदर्य प्रसाधन सहित कई स्टाल लगाये गए।   माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी युवा संगठन के पदाधिकारियों तथा सभी महिला पदाधिकारियों ने जी जान से सफल बनाने के लिए अनथक प्रयास। किया। अंत मे फोटोशेसन के समय सभी आगंतुक मेहमानों एवं सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post