मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। मध्यदेशीय वैश्य महासभा, असम प्रदेश का सम्मेलन हरियाणा भवन, गुवाहाटी में आयोजित किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष दीनानाथ कानू सहित अन्य पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में मध्यदेशीय वैश्य समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी, विशेषकर मध्यदेशीय वैश्य समाज को अविकसित समाज में सूचीबद्ध करने की मांग सरकार से करने का निर्णय लिया गया.
इस सम्मेलन में संगठन के बराक घाटी के अध्यक्ष बाबुल नारायण कानू, महामन्त्री संजीव कानू, युवा प्रदेश महामन्त्री जॉय प्रकाश कानू, लोंगाई घाटी अध्यक्ष विजय कानू और मंत्री अर्जुन कानू, चारगोला घाटी अध्यक्ष विजय प्रसाद कानू और मंत्री सूरजदेव बनिया, हैलाकांदी क्षेत्रीय मंत्री सीतेश कानू, बलराम कानू, दिलीप कानू, महेश कानू, बाबुल कानू, संतोष कुमार कानू, गौरीशंकर कानू और वासुदेव कानू प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए।
सम्मेलन में श्रीभूमि जिले के चान्दखिरा चाय बागान के जय प्रकाश कानू को संगठन की राज्य युवा शाखा का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, वरिष्ठ शाखा में अनिल कुमार गुप्ता (शिवसागर) अध्यक्ष, सरोज कुमार गुप्ता (गोलाघाट) महामंत्री और माधव चंद्र गुप्ता (गुवाहाटी) कोषाध्यक्ष चुने गए। सम्मेलन में संगठन की राज्य महिला शाखा का गठन किया गया, जिसमें गीता गुप्ता (गुवाहाटी) अध्यक्ष, पार्वती देवी गुप्ता (डिब्रूगढ़) महासचिव और पुष्पा कानू (धुबड़ी) कोषाध्यक्ष चुनी गईं। इस सम्मेलन में बराक घाटी से बाबुल नारायण कानू और जयप्रकाश कानू ने वक्तव्य प्रदान किया।
