यूपी में चालान न भरने वालों पर बड़े एक्शन की तैयारीः सस्पेंड होंगे 3 लाख गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन व 60 हजार डीएल

 

शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ऐसी गाड़ियों की पहचान की जा रही है, जिनके पांच या उससे ज्यादा चालान कट चुके है और उन्होंने जुर्माना भी अदा नहीं किया है। 5 हजार करोड़ के बकाए और सड़क पर रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक महकमा हरकत में आ गया है। ऐसे लोगों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे और आरसी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, ताकि ऐसे वाहन सड़क पर न चल सकें। विभागीय सूत्रों की मानें तो यह प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। अब तक 3 लाख गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और 58 हजार 893 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए पहचान की गई है। यातायात निदेशालय ने परिवहन विभाग को इसी महीने इसकी सूची भेजी है। इस सूची में उन लोगों के वाहन शामिल हैं, जिनके 5 या 5 से ज्यादा चालान होने के बाद भी चालान की राशि जमा नहीं की गई। यातायात निदेशालय के अनुरोध पर परिवहन विभाग ने आरसी और डीएल सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post