शि.वा.ब्यूरो, खतौली। स्वामी रुद्रदेव जी महाराज का परलोक गमन का अत्यंत दुःखद समाचार सुनकर नगर ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि महामंडलेश्वर जैसे गद्दी को त्यागकर उनका खतौली में जीवन व्यतीत करना यहां की जनता के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि उनके अंतिम दर्शन पालकी यात्रा श्री अखंडानंद आश्रम से प्रारम्भ होकर जुम्मा पैंठ रोड, भवानी मंदिर तक नगर दर्शनार्थ प्रातः 7 बजे निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद स्वामी रुद्रदेव जी महाराज की पालकी यात्रा अवधूतानंद आश्रम हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। कुलदीप तोमर ने अपील की है कि स्वामी रुद्रदेव जी महाराज के अंतिम दिव्य दर्शन एवं प्रभु राम नाम संकीर्तन में शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।
स्वामी रुद्रदेव जी महाराज का परलोक गमन, नगर में शोक की लहर
byHavlesh Kumar Patel
-
0