श्रीराम कॉलेज ने मॉं शाकुम्भरी अंतरमहाविद्यालय योगा प्रतियोगिता में परचम लहराया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बीवॉक विभाग के छात्रों ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के अंतरमहाविद्यालय योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के बारे में बीवॉक विभाग की विभागाध्यक्ष डा0 साक्षी शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय योगा प्रतियोगिता 07 दिसम्बर को सरस्वती विद्या मंदिर योग एवं स्वास्थ्य विज्ञान में आयोजित हुई। 

प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय की योगा टीमों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि श्रीराम कॉलेज के बीवॉक(योगिक साइंस ) विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र हर्षपाल ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुये अंतरमहाविद्यालय योगा व्यक्तिगत स्पर्धा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा महाविद्यालय योगा टीम ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि श्रीराम कॉलेज के योग्य शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित छात्रों ने शहर में योग का बिगुल बजाया है, जो हमारे महाविद्यालय और जनपद के लिये गर्व की बात है। श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने कहा कि योग करने से शरीर के साथ-साथ मन और आत्मा भी शुद्ध होती है जोकि मनुष्य को पूर्णता को दर्शाता है। श्रीराम कॉलेज के प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल ने खिलाडियों से आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन बनाये रखने तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहने के कामना की। श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक डा0 विनीत कुमार शर्मा ने विजेता टीम का प्रोत्साहन बढाया।
इस अवसर पर विभाग की विभागाध्यक्ष डा0 साक्षी शर्मा, सुनील कुमार, योगाचार्य सम्राट आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post