राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में वीर बाल दिवस मनाया

शि.वा.ब्यूरो, भवानीमंडी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में सिक्खों के 10 वें गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों जोरावर सिंह व फतेहसिंह के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में शनिवार को मनाया गया। प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद गुदराशिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों ने साहस और देशभक्ति के साहसिक कार्य किये देश व धर्म की रक्षा के लिए वे शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि जोरावर सिंह व फतेहसिंह जी को जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों का शौर्य व बलिदान इतिहास में अमर हो गया। उन्होंने कहा कि वे दोनों ने धर्म के महान सिद्धान्तों से विचलित होने के बजाय मौत को चुना साहस और न्याय की स्थापना की।

  इस अवसर पर उत्सव प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि चारों साहिबजादों की बहादुरी ने देश के लाखों लोगों को ताकत दी है। उन्होंने कहा कि जोरावर सिंह व फतेहसिंह जी ने कभी अन्याय के आगे सिर नहीं झुकाया। उन्होंने सौहार्दपूर्ण विश्व की कल्पना की।शीतकालीन अवकाश होने से वीर बाल दिवस 24 दिसम्बर को मनाया गया।
वन्दना गुनसारिया ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंदसिंह जी के पुत्रों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास का सबसे बड़ा बलिदान दिया। इनको श्रद्धांजलि देने हेतु आज हम सभी वीर बाल दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन अवकाश के बाद जोरावर सिंह जी व फतेहसिंह जी के जीवन चरित्रों पर आधारित निबन्ध प्रतियोगिता व फ़िल्म का प्रदर्शन भी किया जावेगा।
वीर बाल दिवस पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ किया। इस दौरान ऋतु श्री महावर, रेखा बैरागी, मांगीलाल मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार शर्मा अध्यापक ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post