सिविल बार संघ में आरसीसी फर्श व रैन वाटर हार्वेटिंग सिस्टम स्थापित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। सिविल बार के सचिव सुनील मित्तल एड. ने बताया कि जनपद के जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह की पहल पर विकास प्राद्यिकरण द्वारा सिविल बार संघ के प्रांगण में आरसीसी फर्श व रैन वाटर हार्वेटिंग सिस्टम स्थापित कराया गया है। जिसका लोकार्पण जिला जज द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर कार्य ठेकेदार अनिल कुमार के अलावा सिविल बार संघ के वरिष्ठ सदस्य सुखदेव मित्तल, सुगन्ध जैन एडवोकेट, कपिल गुप्ता, आंचल अग्रवाल एड., सिविल बार संघ के पूर्व सचिव बिजेन्द्र मलिक एड., अंतिमा सहित काफी संख्या मे सदस्य उपस्थित रहे। सिविल बार संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने इस कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि सिविल बार संघ आगे भी विकास के कार्य करता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post